सरायपाली : चिटफंड कंपनी में फंसे रुपये की वापसी के लिए एसडीएम नम्रता जैन ने निवेशकों से की अपील, एसडीएम कार्यालय में जमा करायें आवेदन, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन डाउनलोड.
सरायपाली में आज जमा हुए 150 आवेदन.
6 तारीख तक जमा किये जा सकेंगे आवेदन.
चिटफंड कम्पनियों में निवेशकों के फंसे रुपये की वापसी के लिए सरकारी पहल शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ के निवेशकों के करोड़ों रुपए फंसे हैं. रुपये वापसी का इंतज़ार लोगों को बेसब्री से था. सरकार की पहल के बाद अब सरायपाली-बसना क्षेत्र के निवेशक अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली के पास आवेदन जमा करा सकते हैं. आवेदन केवल 2 पेज कुछ की जरुरी जानकारी के साथ भरकर आपको जमा करवाना है. जिसे आप प्रिंट करवाकर भी जमा करवा सकते हैं.
वहीं सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन ने आज क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिन किसी के भी रुपये चिटफंड कम्पनियों में फसें हैं वे जल्द से जल्द निर्धारित प्रपत्र में पूरा ब्यौरा भरकर आवेदन अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली कार्यालय में जमा कर सकते है.
आज लगभग 150 लोगों ने चिटफंड कम्पनियों में अपना पैसा वापस लाने हेतु आवेदन किया है, और लगातार लोग आवेदन जमा करने पहुँच भी रहें हैं.
आवेदन आप यहाँ एक क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं.
आपको बता दें कि चिटफंड कम्पनियों में फंसे निवेशकों की धन वापसी के लिए 02 अगस्त से 06 अगस्त 2021 तक निवेशकों से आवेदन जमा कराया जा रहा है. जिसके लिए जिले के एसडीएम नोडल अधिकारी बनाए गए हैं.
इनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सरायपाली नम्रता जैन (आई.ए.एस.), महासमुन्द के एसडीएम भागवत जायसवाल, बागबाहरा से एसडीएम राकेश कुमार गोलछा और पिथौरा एसडीएम बी.एस. मरकाम शामिल हैं.