अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली ने आज एसडीएम को ज्ञापन सौं... - CG Sandesh

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली ने आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपने तथा बीईओ ऑफिस का घेराव करने का लिया निर्णय

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली के तत्वाधान में आज दिनांक 3 अगस्त 2021 को दोपहर 3:00 बजे एसडीएम मैडम को ज्ञापन सौंपने एवं बीईओ ऑफिस का घेराव करने के लिए विकासखंड के सारे शिक्षक एसडीएम कार्यालय सरायपाली के समक्ष पहुंचेगे. यहां के बीईओ आई पी कश्यप को हटाने के लिए जो मुहिम चला था वह जारी रहेगा क्योंकि बीईओ आई पी कश्यप को हटा कर एफ.ए.नंद पिथौरा (प्रधान पाठक) को प्रभारी बीईओ बनाने का जो आदेश जारी है वह त्रुटिपूर्ण है. उसमें बीईओ कश्यप को हटाकर कहां पदस्थ किया गया स्पष्ट नहीं हो रहा है.

अतः भ्रामक आदेश देकर हमें संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है सर्व संगठनों ने फेडरेशन के बेनर तले व्यापक विचार विमर्श करने के बाद आंदोलन को आगे जारी रखने का निर्णय लिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज ज्ञापन सौंपने और बीईओ ऑफिस का घेराव करने के साथ कल दिनांक 4/ 8/ 2021 से सम्पूर्ण शालेय कार्य बंद रखने का निर्णय यथावत रहेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें