निर्धारित योग्यता बिना एफ. ए. नंद को  बीईओ पद सौपना न्यायसंग... - CG Sandesh

निर्धारित योग्यता बिना एफ. ए. नंद को बीईओ पद सौपना न्यायसंगत प्रतीत नही

एफ ए नंद खेलगाड़िया योजना खरीदी मामले में मीडिया चर्चा में आये थे

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सराईपाली द्वारा पिथौरा बीआरसी एफ ए नंद को सराईपाली प्रभारी विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रभार सौपने पर आपत्ति जाहिर की और कहा कि एफ ए नंद मूल रूप से एक प्रधान पाठक है उन्हें विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया इस पद के हेतु निर्धारित योग्यता नही रखते ऐसे समय मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपना न्यायसंगत प्रतीत नही होता।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सराईपाली द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से संदर्भित आदेश को निरस्त करते हुए संसोधित आदेश जारी करने को कहा गया ताकि वे आंदोलन को स्थगित करें।
ज्ञात हो कि वर्तमान में पिथौरा बीआरसी समन्वयक हैं, पिथौरा में खेलगाड़िया योजना के अंतर्गत खरीदी गयी सामग्री के दौरान मीडिया में चर्चा में आये थे, बहरहाल सराईपाली अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने उन्हें बीईओ पद हेतु योग्य क़रार नही देते हुए संशोधित करने की मांग जिला कलेक्टर महासमुन्द से की है।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें