सरायपाली : तेज रफ्तार मारूति वेन ने बाइक को ठोकर मारी, दो गं... - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ्तार मारूति वेन ने बाइक को ठोकर मारी, दो गंभीर.

थाना सरायपाली अंतर्गत पदमपुर रोड ओव्हरब्रीज के आगे तेज रफ्तार मारूति वेन ने बाइक को ठोकर मारी, दो गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

तिहारू नंद ने पुलिस को बताया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता है। 01 अगस्त 2021 के करीबन 09.00 बजे उसके चचेरा भाई सुरेन्द्र नंद के द्वारा फोन कर बताया कि उसके बडे पिताजी का लडका अमृत नंद अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DJ 3832 में पीछे मोहन निषाद को बैठाकर अर्जुण्डा की ओर जा रहा था कि पदमपुर रोड ओव्हरब्रीज के आगे पहुंचा था कि अर्जुण्डा की ओर से आ रही मारूति ओमनी वेन क्रमांक CG 04 HB 4965 का चालक रूद्रमणी मेहेर अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अमृत नंद के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। जिससे अमृत नंद एवं मोहन निषाद को चोट आयी है। जिसे उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से CHC सरायपाली लिया गया है जहां डॉक्टर साहब द्वारा अमृत नंद को उपचार हेतु रायपुर रिफर करने पर मेकाहारा रायपुर ले गये है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मारूति वेन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें