महिला को खेती करने से मना करते हुए 4 लोगों ने की मारपीट  - CG Sandesh

महिला को खेती करने से मना करते हुए 4 लोगों ने की मारपीट

चारामा थाना अंतर्गत ग्राम चुचरूंगपुरम में एक महिला को खेती करने से मना करते हुए 4 लोगों से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करते हुए पुरे परिवार को जान से मरने की धमकी दी, जिसपर महिला ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार परदेश बाई ग्राम चुचरूंगपुर में 31 जुलाई 21 को सुबह करीबन 11.00 बजे बैला किराया में लेकर अपनी खेत में धान बुनाई करवा रही थी, उसी समय पड़ोसी खेत मालिक रेखराम साहू, रामनाथ साहू, तिरथ राम साहू, चंद्रप्रकाश साहू उक्त चारो लोग खेती में आकर प्रार्थीया को खेत जोतने से मना करते हुए बोले की यह खेती हम लोगो की है, यहां इस खेत में नागर जोतेगा तो अच्छा नही होगा बोलकर धमकी देते रहे.

और फिर चारों रेखराम साहू,  रामनाथ साहू, तिरथ राम साहू,  चंद्रप्राकश साहू उसे आज इस पुरे परिवार को इसी खेत में दफन कर दो बोल कर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर बांस के डंडा से मारपीट किये, घटना को महिला के पति बेटा बाल सिंह,  लुकमन देखे सुने एवं बीच बचाव किये.

महिला ने बताया कि यदि समय पर उसके परिवार बीच बचाव नही करते तो गंभीर घटना घटित हो सकती थी.

मामले प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने रेखराम साहू, रामनाथ साहू, तिरथ राम साहू और  चंद्रप्रकाश साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें