GPM पुलिस ने चोरी के प्रकरण में चोर को पकड़ने में पाई सफलता च... - CG Sandesh

GPM पुलिस ने चोरी के प्रकरण में चोर को पकड़ने में पाई सफलता चोरी गए 12,800 रुपये का मशरूका जप्त

जीपीएम पुलिस के थाना गौरेला में एक आरोपी से 04 मोबाइल एवं बजारू आर्टिफिशियल जेवर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।आज दिनाँक 31/7/21 को थाना प्रभारी गौरेला को मुखबिर से सूचना मिली कि समता नगर निवासी लल्ला सोनकर चोरी का सामान लेकर बिक्री के लिए मंगली बाजार में घूम रहा है। सूचना पर से थाना प्रभारी के द्वारा टीम रवाना कर लल्ला सोनकर को दस्तयाब कर तलाशी के दौरान उसके पास से 04 मोबाइल एवं बजारू आर्टिफिशियल जेवर कीमत 12,800 रुपये को जप्त किया गया जो पुराना गौरेला से चोरी करना बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) 379 ipc की कार्यवाही की जाकर आरोपी लल्ला सोनकर उर्फ विकास सोनकर पिता किशोर सोनकर उम्र 30 साल निवासी समता नगर गौरेला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें