अवैध रूप से लाभ कमाने बेच रहा था महुआ शराब, मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने पकड़ा.
नरहरपुर पुलिस ने 29 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम उमरादाह में एक व्यक्ति को अपने घर में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब को रखकर अवैध रूप से लाभ कमाने के उद्देश्य से बिक्री करते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति अपने घर परछी में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब को बिक्री कर रहा था, जिसे तत्काल मौके पर शराब बिक्री करते हुये पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी ओमप्रकाश नाग पिता सुंदरू नाग उम्र 54 वर्ष के कब्जे से 01 नग प्लास्टिक जर्किन में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब 4.500 लीटर व शराब बिक्री रकम 230 रूपये नगद को बरामद कर उक्त आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(क)आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें