सड़क हादसे में मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज
नरहरपुर थाना अंतर्गत नयापारा जामगांव मेन रोड पर 28 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे एक चारपहिया द्वारा मोटरसायकल को ठोकर मारने से मोटर सायकल चालक की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई 2021 के 04.00 बजे से 04.30 बजे शाम के मध्य वाहन महिंद्रा TUV300 क्रमांक CG 19 BF 4527 के चालक द्वारा मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक CG 05 AE 1491 के चालक को भनसुली से जामगांव की ओर आते समय ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसे चोट आने पर ईलाज के लिये सीएचसी नरहरपुर लाते समय मोटर सायकल चालक पन्ना लाल साहू पिता मोहर लाल उम्र 36 वर्ष साकिन सिरसिदा थाना सिहावा जिला धमतरी का मौत हो गया.
मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें