मेरे जमीन को जोताई करवा रहे कहकर, भतीजे ने की गाली गलौच.. दी जान से मारने की धमकी
लक्ष्मण सिन्हा पिता स्व. राम चरण सिन्हा उम्र 65 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम मालगांव मे खसरा नम्बर 178/1 रकबा 0.80 हेक्टियर कृषी भूमि है, जिसमे दिनक 28.07.2021 को वह अपने पत्नी मान बाई और नाती तामेश्वर सिन्हा के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत मे रोपाई करवाने गया था.
जहाँ करीबन 07.30 बजे उसका भतीजा विष्णु सिन्हा पिता रामनाथ सिन्हा निवासी ठेलकाबोड आया और तुम लोग मेरे जमीन को जोताई करवा रहे कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा. तब प्रार्थी लक्षमण ने उसे बोला कि ये जमीन मेरा है और मेरे नाम पर है, ऐसा बोलने पर विष्णु और उग्र होकर अश्लील मां बहन की गाली गलौच करते हुये, जान से मार दुंगा कहकर धमकी दिया और चला गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विष्णु सिन्हा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें