जशपुर : विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् मिली 50 हजार की सहायत... - CG Sandesh

जशपुर : विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् मिली 50 हजार की सहायता राशि

जशपुर जिला-दूरस्थ अंचल में निवास करने वाले दिव्यांगजनों को छत्तीसगढ़ शासन की समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजना के तहत् लाभांवित किया जा रहा है। बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरधापाठ निवासी दिव्यांग ललिता यादव, पति उमेश कुमार यादव को विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् 50 हजार की सहायता राशि का चेक दिया गया है। दंपत्तियों ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि राशि का उपयोग अपने स्वयं के स्व-रोजागर के लिए करेंगें और आत्मनिर्भर बनेगे। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यंागजनों को बैशाखी, पेंशन योजना, ट्राईसायकल, श्रवण यंत्र, विवाह प्रोत्साहन राशि आदि से लाभांवित किया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अंतर्गत दिव्यांग हितग्राहियों को लोन की भी सुविधा दी जाती है। हिग्राहियों द्वारा समय पर किस्त भुगतान करने के उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा सब्सिडी भी दिया जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें