महासमुंद जिले का उप स्वास्थ्य केंद्र टेमरी हुआ तीसरा पूर्ण टीकाकृत केंद्र
सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता जैन के मार्गदर्शन व तहसीलदार युवराज कुर्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्निग्धा तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप, सीडीपीओ जी आर नारंग, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, विकासखंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के विशेष प्रयास से तथा टीकाकरण अधिकारी विनय बारीक, कामिनी ध्रुव व मीरा ध्रुव के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र टेमरी के अंतर्गत आने वाले समस्त हितग्राहियों को करोना का टीका लगाकर यह उप स्वास्थ्य केंद्र जिले में तीसरा कोरोना पूर्ण टीकाकृत केंद्र बन गया है ।
उप स्वास्थ्य केंद्र की जनसंख्या लगभग 4434 है जिसके अंतर्गत टेमरी, जाम पाली, तिलाईमाल और अर्तुंडा, सुकडा, पल्सापाली कापुकुंडा, बनो भाटा आते हैं। इस टीकाकरण में सेक्टर प्रभारी कमलेश पटेल, सुपरवाइजर डीएम भोई ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, विनय बारीक, कामिनी ध्रुव एवं समस्त बलोदा स्टाफ के साथ ही रवि बेहरा, जयंती पटेल(राजस्व विभाग), चंद्रकुमार साहू, देवेन्द्र बरिहा (शिक्षा विभाग ) इंदल खुटे (सचिव) डिग्रिलाल (सचिव)पंचायत विभाग विमल जायसवाल (कंप्यूटर ऑपरेटर) का विशेष योगदान रहा।