मदिरा प्रेमियो को घर के सामने पिला रहा था शराब, पुलिस ने की ... - CG Sandesh

मदिरा प्रेमियो को घर के सामने पिला रहा था शराब, पुलिस ने की कार्रवाई

पिथौरा पुलिस ने 25 जुलाई को अवैध शराब रेड कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर ग्राम लहरौद में नरेश यादव नामक व्यक्ति को अपने घर के सामने झोपडी में लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि नरेश यादव पिता रोमनाथ यादव उम्र 30 साल मदिरा प्रेमियो को शराब पीने हेतु पानी गिलास चखना उपलब्ध करा रहा था जिसके पेश करने पर 200 एम एल वाली झिल्ली में भरी करीबन 100 एमएल महुआ शराब किमती 20/- रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरोपी नरेश यादव का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें