महासमुंद जिला मे उप स्वास्थ्य केंद्र रेहटीखोल हुआ सर्वप्रथम ... - CG Sandesh

महासमुंद जिला मे उप स्वास्थ्य केंद्र रेहटीखोल हुआ सर्वप्रथम कोरोना पूर्ण टीकाकृत केंद्र

विकासखंड सरायपाली में नव पदस्थ एसडीएम सुश्री नम्रता जैन के पदभार ग्रहण के तत्काल बाद सरायपाली के अंतिम छोर में बसे गांवो मे कोरोना टीकाकरण जागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के साथ दौरा किया गया था इस दौरान ग्राम घाटकछार में एसडीएम मैडम द्वारा यहां कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को सर्वप्रथम अपने उप स्वास्थ्य केंद्र एरिया के समस्त हितग्राहीयो को टीकाकृत करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप उप स्वास्थ्य केंद्र रेहटीखोल जिसकी जनसंख्या लगभग 5360 है एवं जिसके अंतर्गत घाटकछार , डोगररक्सा ,माकरमुता ,साल्हेभाठा ,छिबर्रा , रेहटीखोल , चिवराकुटा , मुरमुरी ,   बलेंंडा ,बांझापाली, जोबा गांव आते हैं के समस्त हितग्राहियों को शत प्रतिशत कोरोना का टीका लगाकर महासमुंद जिला व विकासखंड सरायपाली में सर्वप्रथम पूर्ण टीकाकृत केंद्र बन गया है इस टीकाकरण कार्य में सिंघोड़ा सेक्टर प्रभारी ढेबर मालाकर , सुपरवाइजर भरत लाल नायक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कल्पना बेताल व टिकेलाल तांडे के द्वारा विशेष प्रयास किया गया है इस उल्लेखनीय कार्य के लिए एसडीएम मैडम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा स्वास्थ्य टीम सिंघोड़ा को बधाई दिया गया

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें