बसना : 15 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 15 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 22 जुलाई को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम परसकोल जांच नाका में पुलिस स्टाफ के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तथा तभी गढ़फुलझर उड़ीसा तरफ से एक संदिग्ध मोटर साइकिल UP 93 AK 7244 सिल्वर कलर स्प्लेंडर आई जिसे रोककर पूछताछ करने पर चालक अपना नाम विकास पाण्डेय पिता राकेश पाण्डेय उम्र 18 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना उन्नाव जिला दतिया मध्यप्रदेश एवं पीछे बैठी महिला श्रीमती रानू पति परमेंद्र केंवट उम्र 25 साल निवासी ग्राम बिजौली थाना बिजौली जिला झांसी उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताये ।

उक्त आरोपीयान द्वारा अवैध रूप से उक्त मशरूका 14 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल कुल 15 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा किमती 150000 रू. को मो.सा.क्र. UP-93 AK-7244 किमती 40000 रू. में परिवहन करते समय पकड़े गये जिनके कब्जे से 01 नग मोबाईल किमती 500 रू. एवं नगदी रकम 500 रू. जुमला किमती 191000 रू. को जप्त किया गया.

आरोपी विकास पाण्डेय व रानू केंवट का कृत्य अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें