देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
राजस्थान के बीकानेर जिले में 21 जुलाई को सुबह
भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार तड़के पांच बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की
तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी
गई। भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे 110 किलोमीटर की गहरायी में था।
जिला प्रशासन के अनुसार, इस दौरान अधिकतर लोग सो रहे थे इसलिए किसी
तरह की अफरा तफरी का माहौल नहीं बना। भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है।
इनके अलावा लेह-लद्दाख इलाके में भी सुबह करीब 4.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें