सरायपाली  : खाना परोसने पर नहीं खाऊंगा कहकर पति ने की पिटाई,... - CG Sandesh

सरायपाली : खाना परोसने पर नहीं खाऊंगा कहकर पति ने की पिटाई, बाद में सास ससुर ने भी की बहु से मारपीट, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भीखापाली में खाना परोसने पर नहीं खाऊंगा कहकर पति ने की पिटाई, तो बाद में सास ससुर ने भी की बहु से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अनिता ओगरे ने पुलिस को बतायी कि 19 जुलाई को रात्रि लगभग 9 बजे उसका पति राजेंद्र ओगरे सरायपाली से काम करके आया। वह खाना खाने के लिए पति को खाना परोसी तो खाना नहीं खाऊंगा बोलके झगड़ा किया तो वह बोली उसे मायके छोड़वा दो तो उसका पति नाराज होकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और घर से चला गया। उसके बाद उसकी सास हुनरबाई और ससुर बाबूलाल उसे अपने पति से क्यों झगड़ा कर रही है कहकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मार देंगे बोलकर हाथ मुक्का और झापड़ से मारपीट किये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें