सरायपाली : ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 20 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि मेहेर ढाबा ग्राम तोरेसिंहा में अवैध धन लाभ कमाने के लिये ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये अनुसार जगह मेहेर ढाबा ग्राम तोरेसिंहा पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया गया। जहां एक व्यक्ति ढाबा में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम जयलाल मेहेर पिता विष्णु मेहेर जाति बुनकर उम्र 51 साल निवासी गोहेरापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का जिसके कब्जे से एक पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल वाली में भरी करीबन 100 एमएल अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डिस्पोजल कीमती 70 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें