सरायपाली : छुईपाली गांव में बरसाती पानी निकासी रास्ता बंद,  ... - CG Sandesh

सरायपाली : छुईपाली गांव में बरसाती पानी निकासी रास्ता बंद, ग्रामीण परेशान

विकासखंड सरायपाली से 15 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित ग्राम पंचायत छुईपाली में वर्तमान सरपंच के सहयोगीयों द्वारा रोड किनारे के बरसाती पानी निकासी रास्ता को बंद कर दिया गया है. जिससे बरसात का पानी घरों में घुस रहा है एवं गांव के भीतर प्रवेश रास्ते में जांघ भर के करीब पानी भर जाने के कारण आने जाने में परेशानी हो रहा है. जिससे कारण जानमाल की हानि होने की संभावना है.

इस संबंध में सरपंच से कई बार बंद रास्ते को खोलने हेतु अनुरोध किया जा चुका है परंतु कोई समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से लिखित में शिकायत किया भी जा चुका है परंतु शासन प्रशासन द्वारा किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें