2 अगस्त से स्कुल-कालेज में लौटेगी रौनक,  ऑनलाइन क्लास भी रहे... - CG Sandesh

2 अगस्त से स्कुल-कालेज में लौटेगी रौनक, ऑनलाइन क्लास भी रहेगी जारी

लंबे अंतराल के बाद स्कूल-कॉलेज में विद्यर्थियों की चहल-पहल अब फिर से नज़र आएगी। सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।
आज हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 2 अगस्त 2021 से भौतिक रूप से शिक्षण तथा अध्यापन कालखंडों में विद्यार्थियों की उपस्थिति होगी। जिसके तहत कक्षाओं का संचालन प्रतिदिन 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। अर्थात विद्यार्थी अलग-अलग दिवस कक्षा में उपस्थित होंगे। समस्त संकायों/कक्षाओं के लिए पूर्व से संचालित ऑनलाइन कक्षाएं भी यथावत संचालित रहेंगी। कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा।

इसी तरह कक्षा 10वीं और 12वीं के कक्षाएं भी 2 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। इसके लिए पालकों की सहमति आवश्यक होगी। यदि कोविड के एक भी प्रकरण नहीं है, ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतेंपालकों के परामर्श से स्कूलों के संचालन का निर्णय ले सकेंगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन के संबंध में स्थानीय पार्षद एवं पालकों की सहमति से निर्णय लिया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें