सांकरा : बोर खनन का बकाया राशी मांगने पर गाली गलौज कर जान से... - CG Sandesh

सांकरा : बोर खनन का बकाया राशी मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम अंसुला में बोर खनन का बकाया राशी मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ललित पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका बोरवेल का कार्य है जहां उसे ठेका मिलता है वह वहां बोर खनन करता है. ग्राम अंसुला में इस वर्ष चार बोर खनन किया है. इस दौरान ग्राम अंसुला के निवासी कमलेश प्रधान उससे सपंर्क किया और बोर खनन करने अपने खेत में करवाने बोला तो अपने टीम के साथ उसके खेत में 09 दिसम्बर 2020 को दो बोर खनन करवाया जिसकी राशी 71660 रूपये हुआ था उक्त राशी को अभी तक नहीं दिया जब वह बकाया राशी मांगने जाता है तो उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर तु यहां से भाग जा नहीं तो मैं तुझे जान से मार दुंगा कह कर गाली करता है. पुलिस को बताया कि 18 जुलाई 2021 को वह साथी गौतम पटेल और डुलामणी देवता, उत्तर कुमार बरिहा, उमराव ठकुर, कुसुम पटेल, कौशल्यिा पटेल के साथ बकाया राशी मांगने कमलेश के घर आया था तो उसे मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए जान से मार दुंगा कहकर धमकी देने लगा जिससे वह डर गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें