पटेवा: चखना दुकान में शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहै... - CG Sandesh

पटेवा: चखना दुकान में शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहैया करने वालों पर की गई कार्यवाई

ग्राम झलप में शराब दुकान के पास चखना दुकान में शराब पीने के की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो युवकों पर पुलिस ने कार्यवाई की है.

पटेवा पुलिस को 17 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम झलप में जावेद खान और अमन वस्त्रकार शराब दुकान के पास अपने चखना दुकान में शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहैया करा रहा है. सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर हमराह स्टाफ एवं गवाह ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाई किया।

जहां पुलिस वालो को देखकर शराब पीने वाले भाग गये. आरोपी जावेद खान पिता शेख मेहमूद उम्र 22 साल साकिन छिंदौली, थाना पटेवा जिला महासमुंद को पकडा गया.  जिसके कब्जे से 02 खाली देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही थी तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी एवं 01 नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया।

वहीं दुसरे चखना दूकान में भी रेड कार्यवाई की गई जहाँ  अमन वस्त्रकार शराब दुकान के पास अपने चखना दुकान में शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहैया करा रहा था. पुलिस द्वारा आरोपी अमन वस्त्रकार पिता ओमप्रकाश वस्त्रकार उम्र 22 साल साकिन टिकरापारा झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद को पकडा गया जिसके कब्जे से 02 खाली देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है एवं 01 नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। थाना आकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें