ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल सवार तीन लोग अस्पताल में ... - CG Sandesh

ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल सवार तीन लोग अस्पताल में भर्ती.

दुर्गुकोन्दल थाना अंतर्गत बीएसएफ कैम्प के सामने एक ट्रक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक मोटरसायकल चालक को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिसे चोट आई और इलाज हेतु सीएचसी दुर्गुकोन्दल में भर्ती करना पड़ा.

प्र.आर. 733 रामकृष्ण यादव ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान थाना बीएसएफ कैम्प के सामने विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीजी 5396 के वाहन चालक आशाराम निषाद पिता धरमू राम निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी भाठागांव बी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद के द्वारा अपने वाहन तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से आ रही मोटर सायकल क्रंमांक सीजी 19 आर.एम. 6854 स्पेलेण्डर प्लस वाहन चालक को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

एक्सीडेन्ट करने से मोटर सायकल चालक मंगल सिंह दुग्गा के सिर, मुंह, दोनो पैर में गंभीर चोट आयी है एवं पीछे बैठे तनुजा दुग्गा के सिर में चोट आयी है एवं मोटर सायकल के बीच में बैठा शत्रु राम कौडो के सिर , हाथ में चोट आयी,  जिनको थाना के शासकीय वाहन से ईलाज हेतु सीएचसी दुर्गुकोन्दल ले जाकर एमएलसी भरकर भर्ती किया गया, और आरोपी वाहन ट्रक चालक के विरूद्ध 279-IPC, 337-IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें