खेत  में मवेशी की बात को लेकर की मारपीट - CG Sandesh

खेत में मवेशी की बात को लेकर की मारपीट

पखांजूर  थाना अंतर्गत ग्राम पीव्ही 42 में खेत (जमीन) में मवेशी गाय की बात को लेकर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.  

आशा हालदार पति हरिदास हालदार उम्र 45 वर्ष निवासी पीव्ही 42 थाना पखांजूर की निवासी ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई 2021 को वह खेती जमीन में मवेशी (गाय) के बात को लेकर खेत जमीन के पड़ोसी श्यामल चौधरी के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर बांस डण्डे से उसके साथ मारपीट किया. और जब मारपीट करने से बीच बचाव करने आशा के पति हरिदास हालदार आये तो उसके साथ भी मारपीट किया गया.

मामले में प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर आरोपी श्यामल चौधरी के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें