सरायपाली एसडीएम ने शुभा (एसएमडीसी)नर्सिंग होम का किया निरीक्... - CG Sandesh

सरायपाली एसडीएम ने शुभा (एसएमडीसी)नर्सिंग होम का किया निरीक्षण, पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकरी उड़िया भाषा में लिखने के दिए निर्देश.

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) सुश्री नम्रता जैन के द्वारा सरायपाली के शुभा नर्सिंग होम में संचालित नए सोनोग्राफी सेंटर का  निरीक्षण नर्सिंग होम एक्ट जांच टीम के साथ किया गया जहां पर एमटीपी / गर्भवती  जांच रजिस्टर का  निरीक्षण किया गया  साथ ही जितने  भी  महिलाओं का  सोनोग्राफी किया जाता  है उसकी रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली को रिपोर्ट देने एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत यहां पर  प्रसव पूर्व लिंग  (लड़का या लड़की) परीक्षण नहीं किया जाता है यह एक दंडनीय अपराध है की जानकारी हिन्दी अंग्रेजी छत्तीसगढ़ी के अलावा स्थानीय उड़ीया भाषा मे लिखने हेतु निर्देशित किया गया उपरोक्त टीम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान नर्सिंग होम एक्ट प्रभारी टी आर धृतलहरे व उप अभियंता रोहित रंजन उपस्थित रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें