बसना : 06 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 06 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 14 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि मोटर सायकल से दो व्यक्ति उडिसा पदमपुर की ओर से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान परसकोल चौक पहुंचे थे कि सामने से आ रहे मोटर सायकल को रोककर पूछताछ किया तो चालक अपना नाम अनिल शिकारी उर्फ सोनू तथा पिछे बैठे व्यक्ति समीर शिकारी निवासी मटियारी थाना सिपत जिला बिलासपुर का होना बताये.

आरोपीयान द्वारा अवैध रूप से उक्त मशरूका 05 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल कुल 06 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा किमती 60000 रू. को मो.सा HF डिलक्स क्र- CG-10 PX-6696 किमती 30000 रू. में परिवहन करते समय पकड़े गये जिनके कब्जे से 01 नग मोबाईल किमती 5000 रू. एवं नगदी रकम 180 रू. जुमला किमती 95180 रू. को जप्त किया गया।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नार0 एक्ट का होना पाये जाने से नारकोटिक एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें