बसना : अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस से हुई धक्कामुक्की, अश्लील ग... - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस से हुई धक्कामुक्की, अश्लील गाली गलौच कर पहुँचाया गया शासकीय कार्य में बाधा

बसना थाना अंतर्गत ग्राम कुरमाडीह के एक खेत में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर, आरोपियों ने धक्कामुक्की कर अश्लील गाली गलौच की और शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस 13 जुलाई को शाम करीब 6 बजे मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब पकड़ने गई थी, जहाँ उन्हें ग्राम- कुरमाडीह धुरंदर बरिहा के खेत में अवैध महुआ शराब का निर्माण करते 5 लोग दिखे, जिसे पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपीगण द्वारा शराब पकड़ने आये हो कहकर अशलील गाली गलौज किये एवं धक्का मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया एवं भय उत्प्रेरित किया.

मामले के आरोपियों  फीरतु बरिहा, नेहरू बरिहा, शंकर बरिहा,  ईश्वर कांद  और  परसुराम बरिहा कुरमाडीह पर भादवि 186, 294, 353, 34 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें