सरायपाली शहरी क्षेत्र को कोरोना पूर्ण टीकाकृत करने  हेतु  वि... - CG Sandesh

सरायपाली शहरी क्षेत्र को कोरोना पूर्ण टीकाकृत करने हेतु विशेष अभियान

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )सुश्री नम्रता जैन के निर्देशन में दिनांक 14 जुलाई 2021 को सरायपाली शहरी क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का शत-प्रतिशत कोरोना टीका लगाया जाएगा जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली व अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक (1) आंगनबाड़ी केंद्र वीरेंद्र नगर वार्ड क्रमांक( 2) शासकीय आदर्श (बालक) हाईस्कूल वार्ड क्रमांक( 3 )आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक( 4 )शासकीय प्राथमिक शाला पतेरापाली वार्ड क्रमांक( 5 )शासकीय मंदिर स्कूल वार्ड क्रमांक (6 )उप स्वास्थ्य केंद्र झिलमिला वार्ड क्रमांक( 7 )शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला वार्ड क्रमांक( 8) आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक (9) आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक (10 )आंगन आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक( 11) सामुदायिक भवन उड़िया पारा वार्ड क्रमांक( 12) शासकीय प्राथमिक शाला महल पारा वार्ड क्रमांक( 13) प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली वार्ड क्रमांक( 14) आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक (15) को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने घर के नजदीक की किसी भी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोरोना टीका लगा सकते हैं साथ ही समस्त जनप्रतिनिधि से आगृह एवं अपेक्षा करता है कि अपने क्षेत्र के समस्त हितग्राहियों को टीकाकरण केन्द्र मे भेजने हेतु प्रोत्साहित करेंगे ताकि सरायपाली क्षेत्र के सभी वार्डों को पूर्ण टीकाकृत वार्ड किया जा सके.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें