बढ़ते कदम सरायपाली शहर को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकृत करने हेतु
सरायपाली विकासखंड सरायपाली में नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) सुश्री नम्रता जैन के निर्देशन में सरायपाली के शहरी क्षेत्र के आम नागरिकों को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने हेतु नगर पालिका के सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल की अध्यक्षता व मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ,शहरी सुपरवाइजर डोल चंद पटेल की उपस्थिति में समस्त पार्षदों का मीटिंग लिया गया। जिसमें प्रत्येक वार्ड के आम नागरिकों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने हेतु सहयोग व सुझाव मांगा गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों द्वारा पूर्ण टीकाकृत वार्ड बनाने में सहयोग हेतु आश्वासन दिया गया साथ ही जिस हितग्राही को टीका लगाया जाना है उसके सूची उपलब्ध कराने हेतु कहा गया एवं टीकाकरण की जानकारी दो दिवस पूर्व देने की बात कही गई ।इस मीटिंग में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, पार्षद गण गुंजन अग्रवाल ,स्वर्णसिंह सलूजा, हितेश यादव,सुरेश भोई, हेमंत प्रधान व श्रीमती दुर्गा बारी उपस्थित रहे ।स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सरायपाली के 46 गांव अभी तक कोरोना पूर्ण टीकाकृत गांव हो चुके हैं।