महासमुंद : 41 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्ता... - CG Sandesh

महासमुंद : 41 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस को 11 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि गुडरूपारा महासमुन्द का निवासी नोहर साहू अपने घर के सीढी के नीचे में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम नोहर साहू पिता स्व0 रामचरण साहू उम्र 49 वर्ष सा0 गुडरूपारा मचकुरी लाईन महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया। संदेही नोहर साहू के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 41 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल शराब भरी हुई जुमला 7380 एमएल किमती 3280 रूपये का रखे मिला.

संदेही का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें