पैसे की लेन-देन की बात को लेकर लकड़ी के डंडे से बुरी तरह मारप... - CG Sandesh

पैसे की लेन-देन की बात को लेकर लकड़ी के डंडे से बुरी तरह मारपीट

बांदे थाना अंतर्गत ग्राम पी.व्ही. 74  गौरीशंकर नगर में पैसे के लेन-देन की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार दख्खोराज विश्वास पिता सुकुमार विश्वास उम्र 19 वर्ष ग्राम पी.व्ही.74 9 जुलाई 2021 को सुबह लगभग 11.00 बजे अपने घर के अंदर कमरे में बैठा था,  उसी समय ग्राम पी.व्ही.76 कृष्णानगर निवासी अलोक ढाली पिता प्रकाश ढाली अपने नाना मधु ढाली के साथ दख्खोराज विश्वास के घर आकर अचानक उसके पिता सुकुमार विश्वास को पैसे की लेन-देन की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच करने लगा, जिसे सुनकर दख्खोराज विश्वास बाहर निकला और गाली गलौच क्यों दे रहे हो पूछा तो दोनो ने मिलकर दख्खोराज विश्वास को अश्लील गाली गलौच करते हुये लकड़ी से बुरी तरह से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया. मारपीट से आवेदक दख्खोराज विश्वास को चोट आई है आवेदन पर पुलिस ने आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 294,323,506,34  भादवि. का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें