अमेजन के सीईओ नहीं रहेंगे जेफ बेजोस...5 जुलाई को अपने पद से ... - CG Sandesh

अमेजन के सीईओ नहीं रहेंगे जेफ बेजोस...5 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे रहे सीईओ जेफ बेजोस

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 5 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग बिजनेस का संचालन करने वाले एंडी जेसी बेजोस की जगह लेंगे। जेफ बेजोस अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। इस समय वे अपने नए करियर स्पेस फ्लाइट के मिशन पर काम कर रहे हैं। 

जेफ बेजोस नए करियर की तरफ फोकस करने वाले हैं। बेजोस अब अपनी अन्य परियोजनाओं में अधिक समय देने वाले हैं। उनकी योजना है कि वे स्पेस में अपनी योजनाओं को अंजाम दें। इसके साथ ही कल्याणकारी कार्यों पर ध्यान देंगे।

स्पेस में इतिहास रचने की तैयारी

इसी साल फरवरी में अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस ने अपनी कंपनी के कर्मियों को लिखे एक पत्र में कहा था कि वो 'अमेजन के अहम प्रोजेक्ट्स' से जुड़े रहेंगे। मगर अब उनका फोकस उनके फिलेन्थ्रॉपिक इनीशिएटिव्स यानी कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा। जेफ बेजोस इस माह अपनी कंपनी की स्पेस फ्लाइट में उड़ान भरकर इतिहास रचने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। अमरीका में बेजोस को धरती पर लौटने या नहीं लौटने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें