एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को - CG Sandesh

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन जिले के संबंधित परीक्षा केन्द्रों में 15 जुलाई को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 784 आवेदन प्राप्त हुये थे। परीक्षण उपरांत 730 विद्यार्थियों के आवेदन पात्र पाये गये है, जिनके लिए जिले में पांच परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय प्रेक्टिसिंग कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर विकासखंड भानुप्रतापपुर और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। पात्र विद्यार्थी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें