सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर घर के सामने लोहे के हथियार स... - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर घर के सामने लोहे के हथियार से डराने धमकाने पर मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत वार्ड नं0 07 में पुरानी रंजिश को लेकर घर के सामने लोहे के धारदार हथियार से डराने धमकाने पर मामला दर्ज किया गया है.

पार्थी आरिफ अली ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 07 सरायपाली में रहता है । ट्रांसपोर्टिंग व्यवसाय का काम करता है. 07 जुलाई 2021 के शाम करीब 04.30 बजे वह अपने घर के बाहर खडा था उसी समय मुरली वैष्णव अपने हाथ में एक लोहे का धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर उसके घर के सामने लहराते हुये आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देने लगा वह भयभीत होकर अपने घर अंदर चला गया। पार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294,506 भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें