सरायपाली : दो अलग-अलग मामलों अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने 6 जुलाई को दो अलग-अलग मामलों अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमे ग्राम बैदपाली में अमित यादव पिता संतलाल यादव उम्र 20 वर्ष एवं खिरोद सुरजाल पिता स्व. संतोष सुरजाल उम्र 23 साल ग्राम बैदपाली के संयुक्त कब्जे से कुल 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया है.
तथा पदमपुर रोड ओव्हरब्रीज के पास उमेश भोई नाम का व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु शराब रखकर ग्राहक तलाश कर रहा है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम उमेश भोई बताया एवं हाथ में पकड़े जरीकेन में महुंआ शराब होना बताया. पुलिस ने आरोपी उमेश भोई के कब्जे से एक प्लास्टिक के जरिकेन में रखा लगभग 3.5 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 700 रूपये जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट का कार्रवाई किया है.