आईटी क्षेत्र में  वृद्धि जारी....अप्रैल की तुलना में मई में ... - CG Sandesh

आईटी क्षेत्र में वृद्धि जारी....अप्रैल की तुलना में मई में ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

LinkedIn hiring report लिंक्डइन के अनुसार कामकाजी महिलाओं का भरोसा कामकाजी पुरुषों की तुलना में चार गुना कम हुआ है। वहीं नये स्नातकों को नौकरी खोजने में 3 महीने का समय लग रहा है पहले 2 महीने का समय लगता था।देश में नियुक्ति दर में हल्का सुधार हुआ है। मई में यह 35 प्रतिशत पर पहुंच गया, अप्रैल में यह 10 प्रतिशत थी। लिंक्डइन पर भारत में नियुक्ति दर इस साल मार्च में 50 प्रतिशत थी जो अप्रैल 2021 में घटकर 10 प्रतिशत पर आ गयी। LinkedIn के आंकड़े के अनुसार कोविड-19 की दूसरी महामारी से पेशेवर आर्थिक अनिश्चितता के कारण ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर लगायी गयी पाबंदियों में ढील के साथ मई में इसमें कुछ सुधार आया और यह 35 प्रतिशत रही। हालांकि, कामकाजी महिलाएं और युवा पेशेवर पर अब भी इसका प्रभाव है।

लिंक्डइन के अनुसार, कामकाजी महिलाओं का भरोसा कामकाजी पुरुषों की तुलना में चार गुना कम हुआ है। वहीं नये स्नातकों को नौकरी खोजने में 3 महीने का समय लग रहा है, पहले 2 महीने का समय लगता था।

लिंक्डइन पर वित्त, कॉरपोरेट सेवा, विनिर्माण, स्वास्थ्य और हार्डवेयर और नेटवर्किंग जैसे कुछ क्षेत्र में नियुक्ति हो रही है। जबकि, उपभोक्ता सामान, मीडिया एवं संचार, वाहन, विपणन और विज्ञापन उद्योग में नियुक्ति में कमी आई है।

लिंक्डइन के आंकड़े की मानें तो वर्ष 2020 में महामारी के बीच, विशेषीकृत इंजीनियरिंग, कृत्रिम मेधा, साइबर सुरक्षा और डेटा साइंस क्षेत्रों में नियुक्ति को लेकर मांग बढ़ी थी। करीब एक साल बाद आईटी क्षेत्र में मांग में वृद्धि जारी है। इस क्षेत्र में एप्लिकेशन डेवलपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एसएपी (सिस्टम एप्लीकेशन एंड प्रोडक्ट्स) विशेषज्ञों की मांग ज्यादा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें