भाजपा मंडल गढ़फुलझर अध्यक्ष श्री माधव साव के नेतृत्व में भार... - CG Sandesh

भाजपा मंडल गढ़फुलझर अध्यक्ष श्री माधव साव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़फुलझर के द्वारा किया गया पौधा रोपण

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस (23 जून) से जयंती (06 जुलाई) तक भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देशों पर पूरे जिले भर में सभी बूथों में राष्ट्र के नाम पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के सभी बुथों में भी पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा किये जाने की कार्य योजना बनाई गई थी , इसके तहत आज दिनांक 6-7-2021 को ग्राम गढ़फुलझर ( चिमरकेल चौक & रामचंडी मंदिर परिसर ) में भाजपा मंडल गढ़फुलझर अध्यक्ष श्री माधव साव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़फुलझर के द्वारा पौधा रोपण किया गया जिसमे मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद साहू जी , मंडल महामंत्री श्री नंरेंद्र साहू पेंटर , मंडल मंत्री द्वय श्री डॉ सोमनाथ पांडे जी , देवप्रसाद चौहान जी , श्री गौरचन्द्र प्रधान जी , किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री तेजेन्द्र पटेल , भाजयुमो अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा जी , गढ़फुलझर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुशीला मलिक जी , इंदरपुर शक्तिकेन्द्र प्रभारी सुन्दरमणी मिश्रा जी , विजय प्रधान जी , रामचंडी मंदिर गढ़फुलझर के पुजारी प्रमोद प्रधान जी , दीनबन्धु साव जी , संयोजक सोशल मीडिया (IT CELL) भाजपा महासमुन्द श्री नवीन कुमार साव सहित प्रमुख भाजपा जन उपस्थित रहे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें