गाली गलौच और मारपीट करने के लिए दो लोगों पर मामला दर्ज.
चारामा थाना अंतर्गत ग्राम जैसाकर्रा में गाली गलौच और मारपीट करने के लिए दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.
चेतन राम निषाद ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे देव ऋषि को कोई मारपीट किये है, इसकी सुचना पर जब वह वार्ड पंच साहबत्ती के घर पास पहुंचा तो वहां उसका बेटा पड़ा था, जिसके सिर आंख भौंव के पास चोंट लगा था.
घटना के बारें में चेतन राम निषाद ने जब अपने बेटा देवऋषि को पूछा तो बताया कि पारा के सुनील, यशराज दोनो मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ, मुक्का लात से मारपीट किये है, घटना को वार्ड पंच साहबत्ती, सुमित्रा देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें