37 लाख की जमीन, रजिस्ट्री मात्र 2 लाख 16 हजार की.... मामला म... - CG Sandesh

37 लाख की जमीन, रजिस्ट्री मात्र 2 लाख 16 हजार की.... मामला मृतक कन्हैया गावड़े की जमीन का

विकलांग कन्हैया गावड़े की मौत का रहस्य अब गहराता जा रहा है। कुछ माह पूर्व ही मृतक ने अपनी जमीन के गलत तरीके से रजिस्ट्री व राशि नही मिलने। के कारण काफी परेशान था। वे भानुप्रतापपुर थाना से *एस.पी कार्यालय कांकेर एवं एसडीएम भानुप्रतापपुर से लेकर कलेक्टर तक आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे न्याय तो नही मिला लेकिन रहस्यमय तरीके से उनकी मौत जरूर हो गई।

विदित हो कि मृतक कन्हैया गावड़े का जमीन खसरा नंबर 86/3 रकबा 0.90 एकड़ कन्हारगाव रेलवे लाईन से लगा हुआ है, जिसे कुछ माह पूर्व ही नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी के द्वारा 36 लाख 90 हजार में सौदा होने की बात सामने आ रही है। जिसे व्यापारी के द्वारा शासन के आखों में धूल झोकते मात्र 2 लाख 16 रुपये में अपने ही एक कर्मचारी के नाम से रजिस्ट्री करवा ली गई है।
इस तरह से शासन को स्टाम्प शुल्क जमा करते हुए राजस्व हानि एवं आयकर विभाग को चुन लगाया है।

चूंकि मृतक आदिवासी होने के कारण शासन के नियमानुसार
सामान्य वर्ग के व्यक्ति जमीन नही खरीद सकते है, इसलिए अपने कर्मचारी जो कि एक आदिवासी है,उसी के नाम से उक्त जमीन की रजिस्ट्री किया गया। मृतक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के नाम से रजिस्ट्री किया गया है मृतक कन्हैया गावड़े गलत तरीके से किये गए रजिस्ट्री व *राशि एवं *मारपीट किये जाने को लेकर काफी *परेशान था,जो न्याय की आस लेकर अधिकारियों के पास जगह-जगह भटकता रहा,अंत मे रेलवे स्टेशन के पास उसकी ताला बंद झोपड़ी में विक्षिप्त हालत में शव मिला। रहस्यमय मौत के बावजूद भी पुलिस उसे सामान्य मौत बता रही है। यदि जमीन विवाद या उससे जुड़े मामले का बारीकी से जांच पड़ताल किये जायें तो कोई न कोई सुराग सामने आ सकती है। लेकिन पुलिस इस मामले पर जांच नही कर रहे है वह समझ से परे है।

वही इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई का कहना है कि जमीन विवाद हमारा मामला नही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें