मुरूम फैलाने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर की मारपीट. - CG Sandesh

मुरूम फैलाने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर की मारपीट.

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम संबलपुर में किसी अन्य के डायवर्सन वाले प्लाट पर मुरूम फैलाने वाले को मना करने पर लड़ाई झगड़ा कर मां बहन की अश्लीज गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बांस डण्डा से मारपीट किया है. मामल में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है.

प्रार्थी रामबालक साहू ने बताया कि 15 जून 2021 को लगभग सवा 03 बजे वह अपने खेत में धान बोआई की तैयारी के आशय से रापा-कुदारी लेकर अपने खेत गया था, जहां पर उसके पड़ोसी व्यवसायी प्रितेश चोपड़ा द्वारा रोड़ में तथा उसके डाइवर्सन वाले प्लाट में मुरम फैलाया जा रहा था.

मुरुम फैलाये जाने को लेकर प्रार्थी रामबालक ने प्रितेश को यह बताया कि उक्त स्वामित्व की भूमि के सीमांकन पर उसके द्वारा पहले ही शिकायत दिया गया है. इसलिये सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण होने तक मेरे प्लाट को अपना मानकर मुरम ना बिछाया जाय.

लेकिन उक्त व्यवसायी इस बात पर आवेश में आ गया और रामबालक को मां -बहन की गाली गलौच करते हुए पास में पड़े बांस की लकड़ी से तथा हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया.

मामले में पुलिस ने आरोपी प्रितेश चोपड़ा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें