आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 का प्रयोग करते हुए कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा बांध में डूबने और सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित परिवारों के लिए आठ लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। नरहरपुर तहसील के ग्राम रिसेवाड़ा निवासी 36 वर्षीय छत्तरपाल मंडावी की बांध में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती दुखिया बाई मंडावी के लिए चार लाख रूपये तथा दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम कालागांव निवासी 55 वर्षीय फगोन बाई उयके की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस सोनसाय उयके लिए चार लाख रूपये सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के माध्यम से किया जायेगा
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें