बसना : शर्ट की जेब से चाबी निकालकर बाइक लेकर भागा मामला दर्ज... - CG Sandesh

बसना : शर्ट की जेब से चाबी निकालकर बाइक लेकर भागा मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत झमझम प्लाजा के पीछे शर्ट की जेब से चाबी निकालकर बाइक लेकर भागा मामला दर्ज किया गया है.

वेदब्यास डडसेना ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 12 मंडी के सामने बसना में रहता है. राज मिस्त्री का काम करता है. 21 जून 21 को झमझम प्लाजा के पीछे मनीष अग्रवाल के नव निर्मित मकान में में काम करने गया था । जो उसके मो0सा0 एचएफ डिलक्स ब्लु कलर क्रं0 CG06GE 9230 को वहीं पर खडी कर नव निर्मित मकान में काम कर रहा था कि शाम 05.00 बजे, पूर्व में उसके साथ काम किये हेमप्रसाद उर्फ संतोष पटेल उम्र 24 साल निवासी नौरंगपुर थाना सरायपाली जिला महासमुंद आया और बाजु में रखे उसके शर्ट से चाबी निकाल कर उक्त मो0सा0 कीमती 30 हजार रूपये को चोरी कर भाग गया जिसे गाडी वापस लाओ चिल्लाने पर नहीं आया । घटना को वहां काम कर रहे हेतकुमार निषाद, जितेन्द्र निषाद देखे है । गाडी एवं उक्त व्यक्ति का पता तलाश किया जो नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें