मांग करने के बाद भी न तो सड़क बनी न पेयजल की हुई व्यवस्था...श... - CG Sandesh

मांग करने के बाद भी न तो सड़क बनी न पेयजल की हुई व्यवस्था...शासन को जगाने किया चक्काजाम

जशपुर जिले में पेयजल की समस्या को लेकर पहाड़ी कोरवाओं ने चक्काजाम दिया है। आजादी के बाद से अब तक ये मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।सड़क पर चूल्हा जलाकर इन्होंने खाली बर्तन रखा है और शासन प्रशासन को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल आजादी के बाद से ये विकास की बाट जोह रहे हैं अब तक इन्हें पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पाई है।

मामला है बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बहोरा के ग्राम जोलबोदारा का जहां लगभग 50 की संख्या में पहाड़ी कोरवा परिवार रहते हैं। लगभग ढाई किलोमीटर से ढोढ़ी का पानी ये लेकर आते हैं अब बरसात होने के कारण ढोढ़ी का पानी गंदा हो गया है लिहाजा अब इनके सामने पेयजल का संकट आ गया है। कई बार मांग करने के बाद भी न तो सड़क बनी न पेयजल की व्यवस्था हुई।जिससे परेशान होकर अब पहाड़ी कोरवाओं ने सन्ना बगीचा मुख्य मार्ग को बहोरा के पास चक्का जाम कर दिया है।

पेयजल की समस्या से जूझ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों ने सड़क में खाली बर्तन लेकर चूल्हे जलाए हैं और मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

जिला कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल धारा 144 लगी हुई है चक्काजाम करना उचित नहीं है। ग्रामीणों को समझाईश दी जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें