अज्ञात व्यक्ति ने वाहन में लगाई आग, 2 लाख रुपये के कपड़े जले  - CG Sandesh

अज्ञात व्यक्ति ने वाहन में लगाई आग, 2 लाख रुपये के कपड़े जले

नरहरपुर थाना अंतर्गत देवीनवागांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन को आग लगाने का मामला सामने आया है. इस वाहन में करीब 2 लाख के कपड़े थे जो पूरी तरह जल गए हैं.

बीना साहू पति बालचरण साहू ने पुलिस को बताया कि 30 जून 2021 बुधवार को रात करीबन 01.00 बजें उसके घर के बरामदें में खड़ी ECO चारपहिया वाहन CG 19BH 0356 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गाडी में आग लगा दिया गया, जिसमें गाड़ी में रखे साड़ी बच्चों का कपड़ा छात, पेटिकोट आदि कपड़े का सामान पुरी तरह से जल गया है. जिसकी अनुमानित नुकसान लागत दो लाख नौ हजार रुपये है. मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 435-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें