सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मनाया गया डॉक्टर्स-ड... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मनाया गया डॉक्टर्स-डे

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आज 1 जुलाई को डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया गया चिकित्सकों द्वारा भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर विधान चंद्र राय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना शहर में हुआ था वे देश के एक प्रसिद्ध चिकित्सक और शिक्षाविद थे जो अपने अर्जित आय का पूरा हिस्सा दान कर देते थे उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलनों में भी हिस्सा लिया था डॉक्टर का पेशा एक मानवीय सेवा का पेशा है।

कोविड-19 महामारी के दौरान हमने देखा है कि डॉ अपने परिवार से दूर रहकर कई दिनों तक अस्पताल में कोरोना पीड़ितों का इलाज किए हैं कोरोना महामारी के दौरान कई डॉक्टरों को असमय ही काल कवलित होना पड़ा है ऐसे डॉक्टर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हमें अपने कर्तव्य पथ पर अडिग खड़े होकर कार्य करना होगा इस कार्यक्रम में बीएमओ डॉ नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह, डॉ योगेश बरिहा डॉक्टर प्रेम लाल साहू, डॉक्टर आकांक्षा तिवारी, डॉक्टर यामिनी पटेल, डॉक्टर अनुपा दास, डॉक्टर जनक कुमार जेरी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरें एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें