सरायपाली : सार्वजनिक स्थान में लोहे का तलवारनुमा हथियार लहरा... - CG Sandesh

सरायपाली : सार्वजनिक स्थान में लोहे का तलवारनुमा हथियार लहराते एक व्यक्ति गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 29 जून 2021 को एक व्यक्ति ग्राम बालसी में तलवारनुमा हथियार लेकर लहराते हुये घुम रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति एक लोहे का तलवारनुमा हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते घुम रहा था जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे कि पुलिस की टीम की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा नाम पता पुछने पर अपना नाम वेदप्रकाश साहू पिता बिरंची साहू उम्र 32 वर्ष सा0 नानकपाली थाना सरायपाली का रहना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बेठ लगा धारदार तलवारनुमा हथियार जिसकी फल की लंबाई 14 इंच एवं बेठ की लंबाई 4.5 इंच कुल लंबाई 18.5 इंच तथा फल की चौडाई मध्य से 3.5 इंच कीमती करीबन 200/- रूपया को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें