अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालाक की मौत. - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालाक की मौत.

भानुप्रतापपुर से कांकेर की ओर जाने वाली मेन रोड़ चिचगांव मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक व्यक्ति को ठोकर मारकर एक्सीडेण्ट कर दिया जिससे उसकी  मौत हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकलेश कुमार अंधारे उम्र 26 वर्ष 28 जून 2021 को अपने दोस्त अजय सलाम के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG-07-U-9444 में मानपुर जा रहा हूं बोलकर घर से निकला था, इसके बाद उसके पिता धन्नूराम अंधारे को 29 जून 2021 के लगभग 12:00 बजे मोबाईल फोन से सूचना मिला कि उसका पुत्र का चिचगांव मोड़ के पास मेन रोड़ में एक्सीडेण्ट हो गया है.

यह सुनकर धन्नूराम अंधारे अपने परिवार वालों के साथ भानुप्रतापपुर आया और देखा कि उसका पुत्र अंकेश कुमार शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर के शव कक्ष में फ्रिजर पर मृत अवस्था में पड़ा था, व अजय कुमार सलाम का अस्पताल में उपचार चल रहा था.

मृतक के पिता धन्नूराम अंधारे ने पुलिस को बताया कि  उसका पुत्र के मोटर सायकल क्रमांक को चिचगांव मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेण्ट कर दिया जिससे उसके सिर, नाक, हाथ , पैर मे चोंट आने से मृत्यु हो गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें