रायगढ़:- वेद राम सिदार समेत तीन पंचायत सचिव निलंबित..
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने जनपद पंचायत सारंगढ़ ग्राम पंचायत कटेकोनी के पंचायत सचिव मिलन चंद्रा, ग्राम पंचायत अमलीपाली-ब के पंचायत सचिव बेदराम सिदार तथा जनपद पंचायत तमनार ग्राम पंचायत पेलमा के पंचायत सचिव श्री बैसाखुराम किसान को शासन की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, गौठान, स्वच्छ भारत मिशन एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्य में रूचि नहीं लेने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में पंचायत सचिव मिलन चंद्रा को जनपद पंचायत बरमकेला में अटैच किया गया है। इसी तरह पंचायत सचिव श्री बेदराम सिदार को जनपद पंचायत पुसौर एवं पंचायत सचिव बैसाखुराम किसान को जनपद पंचायत घरघोड़ा में अटैच किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें