बसना : दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक को पीटा. - CG Sandesh

बसना : दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक को पीटा.

बसना नगर में बस स्टैंड के पास आज लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने वाले की दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सरेआम पिटाई कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक बहुत ही तेज गति में मोटर साइकिल चला रहा था और बसना बस स्टैंड में अचानक कार सामने आ जाने से उसने अपने मोटर वाहन को दुसरी तरफ मोड़ दिया जिसके कारण वहा उपस्थित अन्य लोग व कुछ लड़कियां भी दुर्घटना की शिकार हो गई और उन्हें भी काफ़ी चोट आई. जिसके बाद घटना में शिकार हुए लोगों ने बाइक चालक की पिटाई कर दी. वहां मौजूद कुछ लोगों घटना के बाद पुलिस को बुलाने की कोशिश की लेकिन मारपीट कर मामले को रफा दफा कर दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें