सिंघोडा : कार में गुप्त चेम्बर बनाकर भारी मात्रा में कर रहे थे चांदी की तस्करी, दो व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में
आज मंगलवार को सिंघोडा पुलिस ने अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा
बॉर्डर) के पास संदिग्ध वाहनो की चेकिंग में भारी मात्रा में चांदी की तस्करी करने
वाले दो लोगों को पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की एम. जी. हेक्टर कार क्रमांक MP 07 CJ 5069 में तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे. उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोककर पूछताछ किया गया.
जिसमे पूछताछ करने ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौरव शल्या पिता सत्येन्द्र शल्या उम्र 22 वर्ष, फतेहाबाद जिला आगरा, उत्तर प्रदेश एवं वाहन चालक ने अपना नाम संजय खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 41 वर्ष जिला आगरा, उत्तर प्रदेश रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्तियों से पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बना एक विशेष चेम्बर दिखाई दिया जो सामान्य रूप से वाहनो नही होता है.
जिसके बाद पुलिस टीम को संदेह हुआ और उस चेम्बर को खुलवाकर चेक किया गया तो चेम्बर में अलग अलग कच्ची चांदी की विभिन्न आकार के सिल्ली 69 नग, चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी रकम मिला। जिसे निकालकर चेक करने पर कच्चा चांदी की सिल्ली अलग-अलग आकार एवं वजन का 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/- रूपये, चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) 03 अलग-अलग प्लास्टिक के पाउच में भरा हुआ वजनी करीबन 08 किलोग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये एवं 5,78,900/- रूपये नगदी रकम रखे मिले.
पुलिस ने उक्त मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार गौरव शल्या ने बताया कि चांदी का कच्चा सिल्ली व चांदी के ज्वेलरी फतेहाबाद से 100 किलो ग्राम चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) लेकर बिक्री करने उडीसा जाना व उडीसा में बी.जू. ज्वेलरी शाप सम्बलपुर ओडिशा में चांदी के आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) ज्वेलरी को बिक्री कर बिक्री के कुछ रकम व चांदी की कच्चा सिल्ली को लेकर आना बताया।
पुलिस की टीम द्वारा गौरव शल्या से चांदी की कच्चा सिल्ली, नगदी रकम व चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया।
जिसपर पुलिस ने चांदी की कच्चा सिल्ली, चांदी की ज्वेलरी व नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना से नगदी 5,78,900 रूपये, चांदी की आभूषण (पायल, ब्रेसलेट) वजनी करीबन 08 किलो ग्राम कीमती करीबन 5,60,000/- रूपये व 13 नग बडा, मध्यम आकार का 33 नग, छोटा आकार का 23 नग वजनी करीबन 235 किलो 600 ग्राम कीमति करीबन 1,70,45,000/- रूपये, नगदी रकम 5,78,900/- रूपये एवं वाहन एम.जी. हेक्टर कार क्र0 MP 07 CJ 5069 सफेद रंग की कीमती करीबन 15,00,000 रूपये को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।