पत्नी से था दोस्त का था अवैध संबंध,  आपत्तिजनक हालत में देखा... - CG Sandesh

पत्नी से था दोस्त का था अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में देखा फिर गला दबाकर कर दी हत्या, आरोपी पहुंचा जेल…

पति ने  अपनी पत्नि को अपने घर पर ही आपत्ति जनक स्थिति मे देख लिया, जिसे मृतक द्वारा लगातार समाज एवं परिवार में बता देने की धमकी दे रहा था. जिससे परेशान होकर आरोपी ने  अपने ही मितान की हत्या किया.

मामला थाना मैनपुर के ग्राम धवलपुर का है प्रार्थी माधव राम यादव पिता झिटकुराम यादव उम्र 36 साल धवलपुर धाना मैनपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चाचा का लड़का फिरतु राम यादव नयापारा से धवलपुर जाने के मार्ग पर बरगद पेड़ के निचे पड़ा हुआ है जिसकी मौत हो गई थी, फिरतु यादव के शरीर में कई जगह चोट खरोंच का निशान था.

जानकारी के अनुसार मृतक के मुंह से खुन जैसा तरल पदार्थ निकल रहा था सिर व गर्दन में भी चोट का निशान, गला दबाने जैसा काला निशान पड़ा हुआ था.

मृतक फिरतु राम यादव के शव पी.एम से पता चला की मृतक का मृत्यु गला दबाने से हुआ है मर्ग जांच कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध  हत्या की धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया.

मामले का खुलाशा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मृतक को अपनी पत्नि के साथ आपत्ति जनक स्थिति मे घर पर देख लिया था, जिस पर मृतक द्वारा लगातार समाज एवं परिवार में बताने की धमकी देता रहता था. आरोपी समाज एवं परिवार बेइज्जती के डर से मृतक से मारपीट करते हुये जान से मारने के नियत से अपन पास रखे गमछा से कसकर गला घोट दिया. जिससे फिरतु राम यादव का मौत हो गया. जिसे आरोपी एवं आरोपी के छोटे भाई गर्णेश राम यादव द्वारा मृतक को अपने मोटर साइकिल में बैठा कर गांव से बाहर धवलपुर से नवापारा जाने के मार्ग में बरगद के पेड़ के निचे छोड़ आया.

आरोपी का छोटा भाई गणेश यादव द्वारा अपने भाई का सहयोग करने के कारण एवं घटना की जानकारी होने के पर भी तथा साक्ष्य को छुपान एवं बेवजह गुमराह करने के कारण सह आरोपी गणेश यादव के विरूद्ध धारा 201 भादवि0 का अपराध कायम कर उपरोक्त दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रूपेश डाण्डे, निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम ,संउनि हिमांचल ध्रुव, सुरेश निषाद, दिलीप सिन्हा,सा.उप.नि. थनवार सिंह ध्रुव ,आर. चन्रशेखर ध्रुव,गिरजाशंकर साहु , कोमल घृतलहरे एवं स्पेशल टीम के अंगत राव ,सुशील पाठक ,दिप्तनाथ प्रधान ,जयप्रकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें